आईजी टेलीकॉम उत्तराखंड ने नैनीताल पुलिस की संचार व्यवस्था का लिया जायजा ! UK24X7LIVENEWS 👇

0
FB_IMG_1645099528639.jpg

विमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम/सीआईडी उत्तराखंड द्वारा नैनीताल पुलिस की दूरसंचार शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा आईजी टेलीकॉम को संचार शाखा के सभी इकाइयों/अनुभागों से रूबरू करवाया गया। निरीक्षण के दौरान संचार शाखा के विभिन्न अनुभागों में उपलब्ध उपकरणों व अभिलेखों के रखरखाव तथा स्वच्छता का जायजा लेकर, शाखा में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारियों को आवंटित दायित्वों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के उपरांत आईजी महोदया द्वारा पुलिस संचार विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की गोष्ठी ली गई। गोष्ठी के दौरान निम्न बिंदुओं पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है :–👇

➡️ डायल 112 की प्रभाविकता को बढ़ाया जाय तथा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय।

➡️ डायल 112 में प्राप्त सूचना/शिकायत पर संबंधित थानों को अवगत कराते हुए मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए पुलिस कार्यवाही की फीडबैक भी ली जाय।

➡️ रेडियो शाखा के अंतर्गत आवंटित सरकारी आवासों का रिव्यू किया जाय तथा किसी भी अवश्यकता के संबंध में पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाय।

➡️ सीसीटीवी की उपयोगिता को बढ़ाते हुए प्रो एक्टिव मोड में कार्य किया जाय।

➡️ सुदूर स्थानों में स्थापित रिपीटर केंद्रों के नियुक्ति के लिए कर्मियों से उनके प्रत्यावेदन के आधार पर नियुक्ति हेतु विचार किया जाय तथा समय समय पर परिवर्तन की कार्यवाही भी अमल में लाई जाय।

➡️ सभी उपस्थित संचार टीम को अवगत कराया गया है कि वे अपनी संचार की महत्ता को समझें तथा इसकी प्रभाविकता को बढ़ाने के लिए अपना महत्पूर्ण योगदान दें।

➡️ प्रतिदिन अपने कार्यालयों तथा परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय, जिससे स्वच्छ परिवेश में रहकर सार्थक ऊर्जा के साथ कार्य किया जा सके।

➡️ विगत माह में घटित दैवीय आपदा तथा उत्तराखंड विधान सभा निर्वाचन 2022 में संचार शाखा द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों व सुदृढ़ संचार व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस संचार टीम को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी गति से कार्य करने के अपेक्षा की गई है।

➡️ सभी संचार कर्मियों को अपने कार्य के साथ–साथ स्वास्थ्य व फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिया प्रेरित किया गया।

➡️ हेल्थी बॉडी, हेल्थी माइंड की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी संचार कर्मियों को कार्य के साथ–साथ खेल कूद की ओर भी ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed