महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260910-WA0030.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव के प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के निरंतर विकास, प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। मंदिरों और धार्मिक स्थलों से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और यहां पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने तथा राज्य को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed