मेयर सौरभ थपलियाल ने वार्ड-64 में रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बेहतर सुरक्षा और सुविधा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260904_175420.jpg

नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 64, नेहरूग्राम शान्ति कुंज लेन नं.-5 एवं कृष्णा विहार में पूर्ण किए गए रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का आज मेयर सौरभ थपलियाल ने लोकार्पण किया।

लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुशीला शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने पूर्ण हुए निर्माण कार्य के लिए मेयर सौरभ थपलियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा एवं सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed