रायपुर में 72 वर्षीय महिला के ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर निकला हत्यारा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260904-WA0064.jpg

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 72 साल की वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि घर का नौकर ही निकला। लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद नौकर ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। यहां तक कि वो मृतका के बेटे के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकला ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मृतका का लूटा हुआ कड़ा और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
दरअसल 3 सितंबर को रायपुर में 72 वर्षीय महिला अपने घर में घायल अवस्था में मिली थी, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुंचे और टीमों का गठन कर 12 घंटे के अंदर इस ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed