देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।
पिथौरागढ़ में सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। राज्य में रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई संशोधित नियमावली-2026 लागू होगी।
श्रीनगर में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य भंडारण निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा, जबकि कुंभ मेला-2027 की लेखा परीक्षा के लिए दो नए पद सृजित किए जाएंगे।
इसके अलावा वित्त सेवा नियमावली में संशोधन, वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ को मजबूत करने, सहसपुर स्किल हब में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के लिए पीएमयू गठन और बापूग्राम आरक्षित वन मामले पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2027-28 से अरेबिया मदरसों को अनुदान संबंधी बजट मद समाप्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से शिक्षा, पर्यटन, रोजगार, वित्तीय सुशासन और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
