मानसून में सख्ती: देहरादून में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान, 105 चालान, 15 वाहन सीज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260710_192930.jpg

देहरादून में मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष रात्रिकालीन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा डॉ. अनीता चमोला ने स्वयं किया।
चार प्रवर्तन टीमों ने हरिद्वार बाईपास, कारगी चौक, आईएसबीटी, टर्नर रोड और शिमला बाईपास सहित कई प्रमुख मार्गों पर देर रात तक वाहनों की जांच की। इस दौरान वाइपर, ब्रेक, हेडलाइट, टायर, फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 वाहनों को गंभीर अनियमितताओं के चलते सीज किया गया।
डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से मानसून के दौरान नियमों का पालन करने और वाहन की तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed