चारधाम परियोजना: भूमि अधिग्रहण में तेजी, एक सप्ताह में NHIDCL को सौंपने के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260708-WA0016.jpg

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड NHIDCL द्वारा चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण, CALA स्तर पर लंबित मुआवजा वितरण, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य प्रासंगिक विषयों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख सचिव ने चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज-3 के अन्तर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड NHIDCL को अधिकतम एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण न किए जाने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed