पीएमश्री विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के सामाजिक और भावनात्मक विकास को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। देहरादून में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए आयोजित 5 दिवसीय शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
कार्यशाला में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 32 गतिविधियां तैयार की गईं, जिनके माध्यम से आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन, संवाद कौशल और जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जाएगी।
एससीईआरटी उत्तराखण्ड के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न डायट, पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के समग्र और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही
