देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उत्तराखंड आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।