प्रेमनगर में महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, पुलिस को सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261119_154332.jpg

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में जंगल के अंदर कूड़े के ढेर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे और गले पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव यहां फेंका गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में 17 नवंबर की रात घटनास्थल के पास एक संदिग्ध कार दिखाई दी है। पुलिस महिला की शिनाख्त और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed