पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजनाथ सिंह और सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260624_162956.jpg

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्वर्गीय Jaspal Rana के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिवंगत खेल विभूति को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed