मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और विरासत का संकल्प। Uttarakhand 24×7 Live news
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की मौजूदगी में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर यह संवाद रखा गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों पर आधारित संक्षिप्त प्रदर्शनी भी दिखाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने लगातार 12 वर्ष कार्य कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2014 से पहले वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति बदहाल थी, अब भारत आत्मविश्वास से भरा है। कांग्रेस के समय योजनाएं कागजों पर थीं, अब काम धरातल पर हो रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाने की जगह गरीब हटाए, जबकि मोदी सरकार ने 12 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। धामी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की है, भाजपा की संतुष्टिकरण की। 41 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ को पक्के मकान, 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। आयुष्मान से 5 लाख तक का इलाज, जनधन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत से बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 3 लाख करोड़ से अधिक योजनाएं संचालित हैं। केदारनाथ-बद्रीनाथ का पुनर्विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना, होमस्टे से रिवर्स पलायन हो रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। माना गांव की महिलाएं लखपति दीदी बनीं। आदि कैलाश में अब 50 दिनों में 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राम मंदिर, तीन तलाक, धारा 370, CAA, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान, ऑपरेशन सिंदूर जैसे काम मोदी के मार्गदर्शन में हुए। सीएम ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
