केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, बड़ा हादसा टला। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260601-WA0045.jpg

टिहरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गंगोत्री से केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं की एक बस कांडीखाल से करीब 3 किलोमीटर आगे चम्बा की ओर जौलांगी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कई यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बस में 18 यात्री, 2 कुक, 1 चालक और 1 परिचालक सवार थे। बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान तहसील टिहरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जौलांगी के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना स्थल: जौलांगी गांव के पास, कांडीखाल से 3 किमी आगे चम्बा मार्ग पर
बस का रूट: गंगोत्री से केदारनाथ
बस में कुल सवार: 22 (18 यात्री, 2 कुक, 1 ड्राइवर, 1 कंडक्टर)
जनहानि: नहीं
कई लोग घायल, अस्पताल भेजा गया
पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद
हादसे के कारणों की जांच जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *