ऋषिकेश मारपीट कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260520-WA0116.jpg

ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में पर्यटकों के साथ मारपीट और वाहन तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के कैथल निवासी सतवीर ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी कि गलतफहमी के बाद भीड़ ने उनके और साथियों के साथ मारपीट की तथा उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले में पहले दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस ने अब अमित और अर्जुन भारती को ट्रांजिट कैंप के पीछे डग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed