सचिवालय में “रन फॉर हेल्थ” दौड़ का आयोजन, फिट रहने का दिया संदेश। Uttarakhand 24×7 Live news
सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया।
यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय एटीएम चौक पर ही समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष बड़ौनी अपर सचिव एवं श्री दीपक जोशी अध्यक्ष, सचिवालय संघ उपस्थित रहे।
सचिवालय परिवार की कार्मिकों के बीच रन फॉर हेल्थ का आयोजन का उद्देश्य पूरा सचिवालय – दौड़ेगा के नारे के साथ सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला तथा पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।
सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तिथि पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
