बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत 6 लोग थे सवार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261030-WA0051.jpg

उत्तराखंड ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है।

लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति)

!! पायलट !!

कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।

!! यात्री !!

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed