दिव्यांग सशक्तिकरण: ऋषिकेश में आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल निर्माण शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260403-WA0067.jpg

देहरादून जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में ऋषिकेश में दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण शुरू हो गया है। इस परियोजना के लिए कुल 62.67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें पहली किस्त जारी हो चुकी है और शेष धनराशि भी अनुमोदित कर दी गई है।
यह हॉल दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा, जिससे वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता है, और यह परियोजना उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed