प्रेमनगर हत्या कांड पर भड़की भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट राकेश टिकैत ने की सख्त कार्रवाई की मांग। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र दिव्यांशु की पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने गहरा आक्रोश जताते हुए शोकसभा आयोजित की और सिस्टम को चेताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून को अब तक एक शांत और सुरक्षित शिक्षा नगरी के रूप में देखा जाता रहा है, जहां देशभर से अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और यही वजह है कि आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, ऐसे में शासन ओर प्रशासन
को तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए। टिकैत ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा। साथ ही उन्होंने दिव्यांशु को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस पूरे मामले की निगरानी के लिए एक कमेटी भी गठित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
