कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, चार कंपनियों में कथित फर्जीवाड़े का मामला। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार कंपनियों में कथित फर्जीवाड़े और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए निदेशक पद से हटाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर रेखा आर्य को चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाया गया और इसके जरिए अनुचित लाभ लेने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने एसआईटी गठित की थी। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उसके साथी संतोष राठौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
