14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रस्तावित, पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साह: पुष्कर धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं। इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान अन्य विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य से विशेष लगाव है, जिसके चलते उनके कार्यकाल में कई अहम परियोजनाएं शुरू हुई हैं।
धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है और ऐसे स्थानों का दौरा किया है जहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं पहुंचा था। आपदा के समय भी प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड पहुंचकर लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के लोग उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है।
