देहरादून में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी, आमजन को सुरक्षा का भरोसा। Uttarakhand 24×7 Live news
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय लगातार चेकिंग एवं सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले एवं अपने कार्यस्थलों की ओर जा रहे नागरिकों से पुलिस टीमों ने संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही, अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में दिन-रात निरंतर सघन चेकिंग अभियान जारी है।
