देहरादून में गैस व ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, व्यावसायिक सिलेंडर बढ़ाने के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा गैस एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरक की आपूर्ति सामान्य है, जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नई एसओपी के अनुसार व्यावसायिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए गैस की अतिरिक्त मांग भारत सरकार को भेजने तथा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
वैकल्पिक ईंधन जैसे सोलर, बायोफ्यूल एवं इंडक्शन के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही पीएनजी विस्तार कार्य की नियमित समीक्षा, तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और शादी समारोह हेतु अस्थायी गैस कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
