सीएम धामी के विकास फैसले: इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और ऊर्जा परियोजनाओं को मिली। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260328-WA0032.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी है। इन फैसलों से बुनियादी ढांचे, पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी।
राज्यों को पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत ₹500 करोड़ से अधिक की राशि से इंफ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी। त्रिवेणी घाट के पुनर्विकास पर ₹106.78 करोड़ खर्च होंगे, जिससे गंगा तट का सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
एमएसएमई क्षेत्र को राहत देते हुए ₹20 करोड़ के लंबित भुगतान मंजूर किए गए हैं। वहीं, उप निबंधक कार्यालयों में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।
चंपावत में मल्टी स्टोरी पार्किंग और सिटी सेंटर निर्माण को स्वीकृति मिली है, जबकि रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा।
इसके साथ ही वन भूमि उपयोग की जांच के लिए एसआईटी का गठन और टिहरी की जखाणा जल विद्युत परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।
सरकार का लक्ष्य है कि सभी योजनाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हों, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed