सीएम धामी का भरोसा सभी नए मंत्री देंगे विकास को नई रफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नए मंत्री अनुभवी हैं और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी मंत्री टीम भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और राज्य के विकास को नई गति देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के द्वार पर कहा था कि “अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा,” और प्रदेश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जताते हुए धामी ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर टीम भावना से काम करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में अभी एक साल का समय शेष है, ऐसे में सभी का लक्ष्य प्रदेश के हित में कार्य करते हुए विकास को और तेज करना होगा।
