चारधाम यात्रा 2025: उत्तराखंड पुलिस की अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रणाली को SKOCH Group के प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मान। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड पुलिस के लिए यह गर्व का विषय है कि चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को SKOCH Group के प्रतिष्ठित SKOCH Award के लिए चयनित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) देहरादून Lokjeet Singh के नेतृत्व में तैयार “चारधाम यात्रा 2025: निर्बाध तीर्थ प्रबंधन हेतु अभिनव कंट्रोल रूम समाधान” को 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 106वें SKOCH समिट में सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2025 में उन्नत कंट्रोल रूम सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डिजिटल समन्वय, इंटेलिजेंट रूट डायवर्जन और सशक्त आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप यातायात जाम में कमी आई, तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हुई और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हुई।
यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस की तकनीक-आधारित, पारदर्शी और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।
