सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 32 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260225_165111.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 32 अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रदेश के विकास, आर्थिक मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट प्रस्ताव को अपनी संस्तुति प्रदान की। इस वर्ष बजट का आकार लगभग ₹1.11 लाख करोड़ रहने की संभावना है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। मंत्रिमंडल ने बजट पर अंतिम मुहर लगाने और आवश्यक संशोधन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे हैं।
बजट 2026–27 की प्रमुख विशेषताएं
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तावित बजट में प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए—
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी।
उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली, 2010 में संशोधन को स्वीकृति।
शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित करने की मंजूरी।
सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को स्वीकृति।
मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी।
कैबिनेट के इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार लाना तथा कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा देना है। आगामी बजट को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed