सीएम धामी ने दिया भरोसा, सरकार राजीव प्रताप के परिजनों के साथ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251001-WA0017.jpg

उत्तरकाशी में राजीव प्रताप सिंह की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रकरण पर कहा कि सरकार परिजनों के साथ है। सीएम धामी ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। डीजीपी दीपम सेठ ने जांच के लिए डिप्टी एसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई है। यह टीम अब तक मिले सबूतों का बारीकी से विश्लेषण करेगी और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। यह मामला उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही राजीव प्रताप सिंह की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। सीएम धामी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed