मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा आ गया था।
प्रशासन की ओर से तेजी से कार्यवाही करते हुए मलबा हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा स्थानीय निवासियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
