देहरादून में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई चंडीगढ़ मार्का 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद। Uttarakhand 24×7 Live news
आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान जिसकी निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान जी कर रहे है,संयुक्त गठित टीम जिसका नेतृत्व जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की प्रभारी प्रेरणा बिष्ट द्वारा किया गया,टीम में सेक्टर 1, 2, के आबकारी निरीक्षक श्री शिव प्रसाद व्यास, विजेंद्र भंडारी द्वारा बिंदौली थाना प्रेमनगर में संयुक्त दबिश की गई ,जहां हरियाणा निवासी के घर से 10 पेटी अंग्रेजी शराब फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली की बरामद की गई,अभियुक्त के विरुद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
