सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, सत्र की तैयारियों पर हुई चर्चा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250816-WA0014

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया और विधायी कार्यों के कुशल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें पारदर्शिता, जनकल्याण और विधायी कार्यों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र राज्य के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed