सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक रहा है। वे न केवल एक प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, बल्कि एक कवि, विचारक और राष्ट्र निर्माता भी थे। उनका योगदान भारत की राजनीति, समाज और विकास के हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ता है।”
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि अटल जी का मार्गदर्शन और सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके विचार हमें राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अटल जी के बताए आदर्शों का पालन करते हुए उत्तराखंड और भारत को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
