सीएमधामी पहुंचे राज्य आपदा कंट्रोल रूम, धराली रेस्क्यू अभियान की कर रहे मॉनिटरिंग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250810_195713

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इससे पहले वे तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र के ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण कर लौटे हैं। मुख्यमंत्री अब स्वयं आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

धराली में जारी बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री को अभियान से जुड़ी तमाम जानकारियाँ दी जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा राहत कार्यों की प्रगति, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, और आगे की रणनीतियों पर विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन, डीजीपी दीपम सेठ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और ज़रूरतमंदों तक शीघ्र सहायता पहुँचाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed