पंचायत चुनाव के लिए सिम्बल आंवटन शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250714_174352

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर जहां एक तरफ तैयारियां जारी है, तो वहीं हाईकोर्ट के द्वारा दो वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने वाले उम्मीदवार पंचायत चुनाव में चुनाव नहीं लड़ पाने वाले फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद दो जगह मतदाता सूची में नाम होने वाले उम्मीदवारों के चुनाव न लड़ने के फैसले को बरकरार रखा है, लेकिन निर्वाचन आयोग का कहना है कि जिनके नामांकन चुनावी प्रक्रिया में सही पाए गए हैं वह सभी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं। चुनावी प्रक्रिया पर किसी तरह की की कोई रोक नहीं है और सिंबल आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पहले चरण के तहत होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार तक सिम्बल आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाएगी। वहीं निर्वाचन आयोग की माने तो जिन उम्मीदवारों के नाम को लेकर किसी को आपत्ति होगी वह चुनाव संम्पन होने के बाद इलेक्शन पिटिशन में याचिका दायर करा सकेंगे। आपको बता दें कि 24 जुलाई को पहले चरण और 28 जुलाई को दूसरे तरह के लिए वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed