IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी। Uttarakhand 24×7 Live news
IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को उत्तराखंड सरकार ने एक और अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अब उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
बंशीधर तिवारी पहले से ही राज्य के सूचना महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, वह मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
सरकार ने तिवारी की दक्षता और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
कौन हैं बंशीधर तिवारी?
बंशीधर तिवारी एक तेजतर्रार और बहुआयामी आईएएस अधिकारी माने जाते हैं। प्रशासनिक सेवा में अपने सटीक निर्णयों और कार्यकुशलता के लिए वे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
