जाने धामी सरकार के कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले बस एक क्लिक में। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250612-WA0007

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक हुई, सचिवालय में आज हुई धामी
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई, चर्चा के दौरान मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, दरअसल बीते 21 जून को राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी, तब से ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, हालांकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लिहाजा आज कैबिनेट में लिए गए फैसलों की आधिकारिक तौर पर ब्रीफिंग नहीं की जा सकी, शासन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धामी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं….
उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली
कैबिनेट से मंजूरी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को किया गया अधिकृत।
उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन के द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी। स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत।
एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed