सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250308-WA0061

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। उन्होंने ट्यूलिप प्रजाति के पुष्पों का भी अवलोकन किया। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य में फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कई कृषक, ट्यूलिप प्रजाति के फूलों की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है। इन फूलों के डिमांड पूरे देश में है। उन्होंने कहा राज्य में फूलों की खेती की अपार संभावना हैं। जिसपर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed