बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर। Uttarakhand 24×7 Live

0
IMG-20261004-WA0028.jpg

चंपावत के बनबसा में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। कैबिनेट की इस बैठक को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। सीमांत क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से क्षेत्रीय विकास की अवधारणा को अमलीजामा पहनाने में मदद मिल सकती है। कैबिनेट की इस बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव में
युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए 200 करोड़ की स्किल योजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत ग्रेजुएशन के दौरान हर सेमेस्टर में 6 क्रेडिट का स्किल कोर्स कराया जाएगा, जिसमें AI जैसी नई तकनीकें भी शामिल होंगी। सरकार का दावा है कि 1 लाख से ज्यादा छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। किसानों और पशुपालकों के लिए भी बड़े फैसले हुए। पहाड़ी क्षेत्रों के करीब 2 हजार कुक्कुट पालकों को फीड पर सब्सिडी मिलेगी। करीब 2 करोड़ की ये मदद सीधे DBT से उनके खाते में जाएगी। पशुपालन, मत्स्य और डेयरी में बेहतर तालमेल के लिए DG के पद को अपग्रेड किया गया है। वहीं टिहरी बांध प्रभावितों की TDC को 66 करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया गया है। कैबिनेट की इस बैठक में कई प्रशासनिक सुधारों पर भी मुहर लगाई। अब निजी विश्वविद्यालय बनाना आसान होगा, 10 एकड़ की जगह अब सिर्फ 20 हजार वर्ग मीटर में यूनिवर्सिटी बन सकेगी और 5 करोड़ का गारंटी फंड भी खत्म कर दिया गया है। नजूल भूमि के नियमितीकरण के लिए खटीमा, बनबसा, चंपावत समेत पूरे प्रदेश में अभियान चलेगा। प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों को समूह ‘ख’ का दर्जा, डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और नरेंद्रनगर में नया सब-रजिस्ट्रार ऑफिस खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed