बीजेपी का महामंथन, संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन; बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261003-WA0074.jpg

राजधानी देहरादून के कुआंवाला में भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के साथ संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत सहित पार्टी के कई मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकरियो सहित कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों तक मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिहाज से भी बीजेपी के इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, बीजेपी के इस महामंथन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन के अनुभव को लेकर कहा कि दोनों नेताओं का संगठन और राजनीति के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि राम माधव ने देश के अलग-अलग राज्यों में संगठन के लिए कार्य किया है और पूर्वोत्तर राज्यों में भी उनका व्यापक अनुभव रहा है। उनके अनुभव से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। सीएम धामी ने बांसुरी स्वराज का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह एक शानदार वकील रही हैं और जनसेवा के क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और निश्चित रूप से इसका लाभ संगठन के विस्तार में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed