ये महिला रिक्शा चालक अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा, महिला दिवस पर दी फ्री सेवा,एसपी ने किया सम्मानित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250308_185816

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज देश भर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। तो वही देहरादून में ई रिक्सा चलाने वाली महिलाओं के द्वारा महिला दिवस के मौके पर फ्री सेवा दी जा रही है यानी कि इन ई रिक्सा चालक महिलाओं के द्वारा किसी भी सवारी से किराया नही लिया जा रहा है महिला चालकों के द्वारा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक फ्री सेवा चलाने पर शहर के आरटीओ एस के तिवारी और एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर ने पहुँच कर सभी महिला चालकों को सम्मानित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भी भरोसा दिलाया।।ई रिक्सा चलाकर अपने परिवार बच्चों का पालन पोषण कर रही गुलिस्तां अंसारी जैसी महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा साबित हो रही है।इतना ही नही गुलिस्तां अंसारी,सुहाना सैफी,रानू रावत और बिना क्षेत्री उन तमाम महिलाओं के मनोबल और हिम्मत को बढ़ा रही है जो खुद को अबला महिला समझ कर घर से बाहर तक नही निकलती हैं महिला टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी महिला चालकों के द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
वही ई रिक्सा चलाने वाली महिलाओं के द्वारा शुरू की गई फ्री सेवा की यात्रियों ने भी सराहना की साथ ही उन्होंने बताया कि कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो सिर्फ उन्हीं रिक्से में बैठती है जो महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे है जिसमें महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है इसीलिए उन्होंने शासन प्रशासन से शहर के अन्य इलाके में भी महिलाओं के द्वारा ई रिक्शा संचालन की मांग भी की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed