महाशिवरात्रि पर देहरादून के सभी शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250225_184504

महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में भक्ति देर रात से ही पूजा अर्चना शुरू कर देते हैं। सभी शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमर पड़ती है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देहरादून के सबसे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में इस साल 51 सौ लीटर दूध और पंचमेवा से अभिषेक के बाद रात्रि साढ़े 12 बजे से आम श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर को बेहद खूबसूरती से सजा दिया गया है। टपकेश्वर सेवा दल के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर की व्यवस्था संभालेंगे। मंदिर में मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजे विशेष अभिषेक किया जाएगा। आज मंगलवार देर रात से जलाभिषेक का सिलसिला बुधवार को पूरा दिन चलेगा। देर शाम को टपकेश्वर महादेव मंदिर का श्रृंगार पूजन होगा। भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed