हरिद्वार में सीएम धामी ने ऑन सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स लोकार्पण एवं,करीब 199 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर है। जहां उन्होंने सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण किया तो करीब 199 विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। उन्होंने मदरसों की जांच को दोहराते हुए कहा कि हमनें गृह मंत्रालय को पुलिस विभाग को और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मदरसों की जांच के आदेश दिए गए हैं और जिन मदरसों में गलत तरीके से गतिविधियां संचालित की जा रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं, मुख्यमंत्री ने दिल्ली की घटना पर बोलते हुए कहा कि ये लोग लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर पा रहे है इसलिए ये इस तरह की हाथापाई पर उतारू है। चाहे हरियाणा का चुनाव हो या महाराष्ट्र का चुनाव हो जनता उन्हें सबक सिखाने का काम कर रही है। UCC पर अपना बयान दोहराते हुए सीएम ने कहां यूसीसी हमारा संकल्प था 2022 के आम चुनाव में हमने उत्तराखंड की देव तुल्य जनता के समक्ष अपना संकल्प रखा था वादा किया था कि हम सरकार में आते ही यूसीसी के लिए कानून बनाएंगे और अपना विधेयक लाकर वह कानून बना दिया है और अब जनवरी माह 2025 में इसको लागू कर देंगे।
