दून यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों को लेकर राजधानी में होगी चर्चा, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में दून यूनिवर्सिटी में गंगधारा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। यह कार्यक्रम विचारों की धारा पर आधारित होगा, जिसका शुभारंभ 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे। यह कार्यक्रम दो दिन 21 दिसंबर और 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें दो राज्यों केरल और उत्तराखंड के राज्यपाल भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हिमालय और पलायन पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मंच से ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा जो समाज को कुछ दे सके। हम चाहते हैं कि ये संस्था लंबे समय तक चले इसके साथ ही कई कार्यक्रम करने पर भी विचार कर रहे हैं।
