उत्तराखंड में निकाय चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर अब रास्ता साफ हो गया है। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राजभवन से ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल डॉक्टर गुरमीत सिंह का आभार जताया है। आपको बता दें कि
निकाय चुनाव से जुड़े इस फैसले का सभी को इंतज़ार था। ओबीसी आरक्षण विधेयक पर महाधिवक्ता ने एक दिन पहले राज भवन को अपनी राय दी थी। अब राजभवन की मंजूरी के बाद सूबे में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।
