सीएम धामी ने 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेदा कांग्रेस का लोगो जारी किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20241209-WA0098

राजधानी देहरादून में आगामी 12 से 15 दिसंबर राजयोजित होने वाले विश्व आयुर्वेदा कांग्रेस का
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगो जारी किया। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक देहरादून के परेड मैदान आयुर्वेदा कांग्रेस का आयोजन होगा। दुनिया भर से डॉक्टर और वैज्ञानिक इसमें शिरकत करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि 4 दिन तक कार्यक्रम और सेमिनार चलेंगे। इस दौरान परेड मैदान आयुर्वेद से जुड़ी कई प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और आयुर्वेद की भूमि भी है।
इस तरह के कार्यक्रम होना उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से जुड़े विशेषज्ञों के आने से लाभ मिलेगा। इसमें 58 देशों के 600 से अधिक प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। आयुर्वेद के फायदे और अनुसंधानों का दुनिया को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed