नशा नहीं रोजगार दो का नारे को लेकर युवा कांग्रेस का सचिवालय घेराव। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में बढ़ते नशे और बेरोजगारी को लेकर आज रेंजर्स ग्राउंड देहरादून से सचिवालय घेराव किया जाएगा जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी हिस्सा ले रहे है और इस घेराव में युवा कांग्रेस के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के साथ कई विधायक और पार्टी के बड़े नेता शामिल हों रहे है
आपको बता दे कि उत्तराखंड में बढ़ते नशे को लेकर साथ ही राज्य में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस समय समय पर सरकार को घेरती नज़र आती है सचिवालय घेराव के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज युवाओं में नशा बढ़ रहा है जिसके पीछे सरकार की नाकामी है राज्य में रोजगार है नहीं आज हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के लोग सरकार के खिलाफ़ सचिवालय कूच कर रहे है वहीं उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर ने कहा कि राज्य में युवाओं को नशे की तरह धकेला जा रहा है रोजगार के नाम पर सरकार पल्ला झाड़ती दिखती है राज्य में लोकतंत्र नाम की चीज़ नहीं है सरकार छात्र संघ चुनाव, निकाय चुनावों और पंचायत चुनाव कराने में विफल साबित हो रही है।
