सारकोट की महिलाओं को दिया गया नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20241128-WA0053

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड गैरसेंण के ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग का यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट यथा अचार डब्बा बंदी,स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन, फाइल पैंकिग मशीन के प्रशिक्षण के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं द्वारा पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की गयी। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed