96 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ! UK24X7LIVENEWS
✍️मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी जनपद के नवनियुक्त एस0पी0, श्री पी0के0 राय के निर्देशन में ‘नशा मुक्त उत्तरकाशी’ अभियान को प्रभावी बनाते हुए कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैस गोदाम के पास दुकान से राकेश मटूडा पुत्र स्व० तारा सिंह निवासी वार्ड नं 11 को 96 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
