शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग एवं प्रशासन ने की तैयारियां पूरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20241118_181050

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।केदारनाथ विस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 173 पोलिंग बूथ पर 90875 मतदाता मतदान करेंगे।
इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 6 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दुरुस्त गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed