परिवहन विभाग की आज राजधानी देहरादून में अहम बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news
परिवहन विभाग की आज राजधानी देहरादून में अहम बैठक हुई…
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक मे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई…
बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा,जिलाधिकारी सबिन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे,बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि आज इस महत्वपूर्ण बैठक में करीब सात
बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें एक सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पर्यावरण की शुद्धता को लेकर था जो कि शहर के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें शहर में संचालित हो रहे विक्रमों के लिए एक पॉलिसी लाई गई थी कि जिनमें तमाम विक्रमों को सीएनजी में कन्वर्ट किया जाय और उसका जो भी खर्च होगा उसमें 50% सब्सिडी सरकार वहन करेगी हालांकि इसके लिए सहमति भी बन गई है,इसके अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई जिसकी जानकारी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मीडिया से साझा की I
