राजभवन में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news
राजभवन में आज विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इस दौरान मंडवे से बने प्रोडक्ट पेस्ट्रीज और केक को लांच किया गया जिसको कि सिकधर नाम दिया गया,इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहे,मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि हिमालय की लंबाई को नापने वाले राधानाथ शिकधर के नाम पर प्रेस्टीज और केक को लांच किया गया है। जो उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादन मडुवा से बनाया गया है राज्यपाल गुरमीत सिंह का कहना है कि इससे शहरी क्षेत्र के लोगों को भी नए उत्पाद का एक ब्रांड मिलेगा और मडुवा का उत्पादन करने वाले किसानों को भी इसका फायदा होगा जिससे उत्तराखंड के उत्पाद को एक नई मार्केट भी मिलेगी,वहीं इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज विश्व खाद्य दिवस के मौके पर केक और प्रेस्टीज को लांच किया गया है जो उत्तराखंड की उत्पादन की एक नई श्रृंखला है।
